Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिलक्यारा सुरंग से 17 दिन बाद सकुशल निकाले गए श्रमिकों के परिवारों ने मनाई दीपावली

नई दिल्ली, 29 नवंबर  । उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के 17 वें दिन मंगलवार रात सकुशल बाहर निकाल लिए जाने की खबर आते ही देश में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां सुंरग से बाहर आए 41 श्रमिकों ने राहत की सांस ली वहीं, इनके परिवारों की अटकी सांसों को भी सुकून मिला। श्रमिकों के परिवारों में अब जश्न का माहौल है। दीपावली से फंसे श्रमिकों के परिवारों में पसरा अंधेरा खुशियों का पिटारा साथ ले कर आया है। श्रमिकों के परिवारों ने इस खुशी को दीपावली के तहर मनाया। अब उन्हें इंतजार इनके घर वापस लौटने का है।

सुंरग सकुशल बाहर आए अंकित कुमार की पत्नी भूमिका चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें उनके पति को सुरक्षित बचा लेने की खबर मिली, उनके परिवार वालों के साथ पूरे गांव में दीपावली मनाई गई। उन्होंने बताया कि उनके पिता अंकित को वापस लाने के लिए उत्तराखंड गए हैं। उत्तर प्रदेश के श्रमिक राम मिलन का परिवार भी खुशी मना रहा है। उनके बेटे संदीप कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बस अब उन्हें पिता के वापस घर आने का इंतजार है। बेटे ने बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर लोगों का प्रयास नहीं होता तो आज खुशी के पल वे नहीं देख पाते।

श्रमिक संतोष कुमार की मां ने बताया कि बेटे से फोन पर बात हुई है। वे इस समय अस्पताल में हैं और ठीक हैं। मां के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस खुशी की खबर से परिवार में दीपावली मनाई जा रही है। उन्होंने इस सफल अभियान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!