Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारतीय वायु सेना परिवहन विमान सी-295 एमडबल्यू की आपूर्ति सुविधा का शुभारम्भ |

भारतीय वायु सेना परिवहन विमान सी-295 एमडबल्यू की आपूर्ति सुविधा का शुभारम्भ

प्रयागराज, 24 जुलाई । सोमवार को 24 उपस्कर डिपो, मनौरी में सी-295 एमडबल्यू विमान के पुर्जों एवं उपकरणों के रख-रखाव हेतु सुविधायुक्त डिपो का उद्घाटन एयर कमोडोर अंग्शुक पाल, वायु अफसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन मनौरी ने किया।

रक्षा मंत्रालय के विंग कमांडर एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी समीर गंगाखेडकर ने बताया कि 56 सी-295 एमडबल्यू विमान, एयरबस, स्पेन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा हैं, जिसमें से 40 विमानों को भारत में टाटा-एयरबस संघटन (टीएएसएल) द्वारा निर्मित किया जाएगा। 24 उपस्कर डिपो, वायु सेना स्टेशन, मनौरी को सी-295 एमडबल्यू विमान स्पेयर्स के लिए केंद्रीय स्टॉक होल्डिंग डिपो के रूप में निर्दिष्ट किया गया है। यह समस्त भारतीय वायु सेना के जहाजों के परिचालन में सहयोग प्रदान करेगा।

error: Content is protected !!