Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन बिना कार्यक्रम ट्रेन से यूक्रेन पहुंचे

कीव, 21 नवंबर । अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के बिना यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच कर पश्चिमी देशों द्वारा जारी समर्थन का वादा एक बार फिर से दोहराया है। आस्टिन लायड की यह दूसरी कीव यात्रा है जब वे रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच पहुंचे हैं। आस्टिन पोलैंड से कीव ट्रेन से पहुंचे। लायड इससे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के ठीक दो महीने बाद अप्रैल 2022 में गए थे। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं यहां एक महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए आया हूं। रूसी आक्रामकता से मुक्ति पाने के लिए जारी यूक्रेन युद्ध में अमेरिका हमेशा उसके साथ है।

उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की और समर्थन की प्रतिबद्धता जताई। अमेरिका और उसके सहयोगी युद्ध में सफलता के लिए यूक्रेन को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का काम करते रहेंगे। उनका रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव और चीफ आफ स्टाफ जनरल वलेरी जालुझनी से मिलने का भी कार्यक्रम है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि आस्टिन यूक्रेनी अधिकारियों को यह बताना चाहते थे कि रूस के खिलाफ यूक्रेन के अमेरिकी समर्थन दृढ़ है और जारी रहेगा। भले ही दुनिया का ध्यान पश्चिम एशिया की ओर आकर्षित हो और लगभग 21 महीने के युद्ध के कारण थकान के संकेत मिले हों।

वहीं, रूस ने 2016 यूरोविजन संगीत प्रतियोगिता जीतने वाली एक यूक्रेनी गायका को वांछित सूची में शामिल किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के डेटाबेस में गायिका सुजाना जमालदीनोवा को आपराधिक कानून का उल्लंघन करने के आरोप में सूचीबद्ध किया गया है।

error: Content is protected !!