Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमित शाह ने की प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव की पूजा-अर्चना

– धर्मपत्नी के साथ केन्द्रीय गृह मंत्री ने महादेव के आगे झुकाया शीश

प्रभास पाटण (वेरावल), 2 दिसंबर  । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह धर्मपत्नी के साथ प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव का दर्शन करने पहुंचे। महादेव का दर्शन कर शाह ने सोमेश्वर महापूजा, ध्वजा पूजा और पाद्य पूजा की। देवाधिदेव के श्रीचरणों में उन्होंने जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

सोमनाथ मंदिर में पुरोहितों और ऋषिकुमारों के श्लोकों के उच्चारण के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने महादेव की पूजा अर्चना की। गृह मंत्री ने महादेव के समक्ष गंगाजल का अभिषेक किया। सोमनाथ मंदिर में उन्होंने ध्वजारोहण भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री ने हर महीने की मासिक शिवरात्रि को होमात्मक लघुरुद्र यज्ञ का संकल्प भी किया।

सोमनाथ दर्शन के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ सोमनाथ ट्रस्ट के सचिव योगेन्द्र देसाई, महाप्रबंधक विजयसिंह चावडा, कलक्टर एच के वढवाणिया, जिला विकास अधिकारी रविन्द्र खताले, जिला पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जाडेजा, प्रांत अधिकारी के वी बाटी, जिला भाजपा प्रमुख महेन्द्र पीठिया, महामंत्री दिलीप बारड, विशाल वोरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!