Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा, यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देंगे नीदरलैंड और डेनमार्क

आइंडहोवेन, 20 अगस्त । नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा कि नीदरलैंड और डेनमार्क यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देंगे।

रूट ने नीदरलैंड के हवाई अड्डे पर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान कहा कि कुछ शर्तें पूरी होने के बाद विमानों की आपूर्ति की जाएगी। यह घोषणा रूट और जेलेंस्की द्वारा हवाई अड्डे पर एक हैंगर में खड़े दो एफ-16 लड़ाकू विमानों का निरीक्षण करने के कुछ देर बाद की गई।

यह पेशकश ऐसे वक्त की गई है, जब दो दिन पहले नीदरलैंड और डेनमार्क ने कहा था कि अमेरिका ने उन्हें यूक्रेन को अमेरिकी निर्मित एफ-16 युद्धक विमान देने के लिए अधिकृत किया है।

यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देने के लिए अमेरिका की मंजूरी को कीव के लिए एक बड़े प्रोत्साहन के रूप में देखा गया है। हालांकि, इन लड़ाकू विमानों का 18 महीने से यूक्रेन में जारी युद्ध पर निकट भविष्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

युद्ध में यूक्रेन पुराने विमानों पर निर्भर रहा है, जैसे कि रूसी निर्मित मिग-29 और सुखोई लड़ाकू विमान। एफ-16 में नई तकनीक और सटीक मारक क्षमताएं हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि वे अधिक उपयोगी भी हैं। अमेरिका ने कहा है कि उन्नत अमेरिकी अब्राम्स टैंक की तरह एफ-16 लड़ाकू विमान लंबी अवधि में लड़ाई में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

error: Content is protected !!