Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उज्जैन में भगवान महाकाल की नौवीं सवारी आज

भोपाल, 04 सितंबर । सावन-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में आज भादौ मास के पहले सोमवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नौवीं सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान महाकाल भक्तों को एक साथ नौ स्वरूपों में दर्शन देंगे।

महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4.00 बजे शाही ठाठबाट के साथ सवारी शुरू होगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी पर उमा-महेश, रथ पर होलकर, घटाटोप, जटाशंकर, रुद्रेश्वर व चंद्रशेखर स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम 7ः30 बजे पुन: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

उत्तम वर्षा के लिए सीएम करेंगे अनुष्ठानः सवारी निकलने से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन पहुंचेंगे और प्रदेश में अच्छी बारिश होने के लिए महाकालेश्वर मंदिर में अनुष्ठान करेंगे। वे यहां भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन कर अनुष्ठान की शुरुआत करवाएंगे।

error: Content is protected !!