Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उद्धव ठाकरे ने दिया पदाधिकारियों को आगामी चुनाव की तैयारी करने का आदेश

मुंबई, 01 अगस्त । शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी का आदेश दिया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नए मतदाताओं का नाम सूची में डलवाने का प्रयास करें।

मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की राजनीति में भारी बदलाव का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति कुछ भी हो कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। यह बैठक आगामी चुनाव की पृष्ठभूमि में मातोश्री पर आयोजित की गई थी। इस बैठक में कल्याण, अंबरनाथ, कलवा, बोरीवली, दहिसर, मगाथाना के अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!