Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली, 08 सितंबर । सनातन धर्म पर डीएमके के दो नेताओं उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के विवादित बयान पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका भाजपा नेता और वकील विनीत जिंदल ने दायर की है।

याचिका में दिल्ली पुलिस और तमिलनाडु पुलिस के खिलाफ हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन नहीं करने पर अवमानना की कार्यवाही चलाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि अपने बयान में उदयनिधि मारन ने सनातन धर्म को डेंगू, मच्छर, मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि मारन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर को उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए विवादास्पद बयान को लेकर देश के 262 प्रबुद्ध जनों ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट इस हेट स्पीच पर स्वतः संज्ञान लेकर उदयनिधि के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई करे।

error: Content is protected !!