Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

किराया नहीं दे पा रहे मस्क, ट्विटर को खाली करना पड़ेगा अमेरिका के कोलोराडो का दफ्तर

किराया नहीं दे पा रहे मस्क, ट्विटर को खाली करना पड़ेगा अमेरिका के कोलोराडो का दफ्तर

वाशिंगटन, 17 जून  । ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क तमाम कोशिशों के बावजूद लाभकारी स्थितियों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालात ये हैं कि अमेरिका में ट्विटर के कई दफ्तरों का किराया तक नहीं अदा कर पा रहे हैं। अब अमेरिका के कोलोराडो स्थित दफ्तर ट्विटर को खाली करना पड़ेगा। अदालत ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।


ट्विटर को घाटे से उबारने के लिए एलन मस्क कई देशों में ट्विटर के दफ्तर बंद भी कर चुके हैं और छंटनी भी कर चुके हैं किन्तु ट्विटर लाभ की स्थिति में नहीं पहुंच सका है। अब अमेरिका को कोलोराडो और सैनफ्रांसिस्को स्थित दफ्तरों का किराया तक न चुका पाने की समस्या भी सामने आई है। कोलोराडो स्थित दफ्तर का किराया न चुका पाने के कारण अदालत ने ट्विटर को दफ्तर खाली करने का आदेश दिया है। दरअसल कोर्ट ने ट्विटर को 31 मई तक का समय दिया था।

अब पुलिस को दफ्तर खाली कराकर मकान मालिक को सौंपने के निर्देश दिये गए हैं। ट्विटर ने कोलोराडो में अपने दफ्तर के लिए फरवरी 2020 में चार बिल्डिंग किराए पर ली थीं। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, ट्विटर ने इसके लिए किराया भी नहीं चुकाया। इसके बाद अपनी इमारत की किराया वसूली के लिए मकान मालिक ने ट्विटर को नोटिस भी भेजा, लेकिन कंपनी की ओर से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया।

इस साल मार्च के अंत तक मकान मालिक ने ट्विटर की ओर से जमा किए गए 9 लाख 68 हजार डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) के लेटर ऑफ क्रेडिट (जमाराशि) को ही किराया मानकर कंपनी की लीज जारी रखी। इस लेटर ऑफ क्रेडिट को लीज के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट भी माना जाता है।

हालांकि, लेटर ऑफ क्रेडिट खत्म होने के बाद भी जब ट्विटर ने किराया नहीं चुकाया तो मकानमालिक ने कंपनी से फिर से सिक्योरिटी डिपॉजिट भरने को कहा। इस मांग को ट्विटर की ओर से ठुकरा दिया गया। बाद में मकानमालिक ने ट्विटर के खिलाफ केस किया और किराए के तौर पर 93 हजार 500 डॉलर (करीब 76 लाख रुपये) न चुकाने का आरोप लगाया।

error: Content is protected !!