Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली के लोगों की सांसों पर सितम, हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं

नई दिल्ली, 25 नवंबर  । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों की सांसों पर सितम जारी है। हवा की गुणवत्ता में फिलहाल कोई सुधार होता नहीं दिख रहा। प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज (शनिवार) सुबह राजधानी के कई स्थानों पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 पार दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में 468, बवाना में 466, आनंद विहार में 450, अशोक विहार में 441, द्वारका सेक्टर-8 में 439, बुराड़ी में 427, आईजीआई एयरपोर्ट पर 423, आईटीओ पर 388 और आया नगर में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटे पहले की बात करें तो शुक्रवार सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 411, अलीपुर में 432, वजीरपुर में 443, आरकेपुरम में 422 दर्ज किया गया था । केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 390 रहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले दो-तीन दिन के बीच हवा की गति आमतौर पर दस किलोमीटर से नीचे रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में प्रदूषक तत्वों का बिखराव संभव नहीं है।

error: Content is protected !!