Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने के लिए अब हर माह मिलेगी छह दिन की छूट

ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने के लिए अब हर माह मिलेगी छह दिन की छूट

राज्यभर के ट्रांसपोर्टरों को राहत देने के मकसद से सरकार ने लिया फ़ैसला

चंडीगढ़, 30 जून । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने के लिए छूट मौजूदा चार दिन से बढ़ा कर छह दिन प्रति महीना करने का ऐलान किया है। इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां पंजाब सिविल सचिवालय में परिवहन विभाग की बैठक में लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को सिर्फ़ चार दिन का समय मिलने के कारण टैक्स भरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार ने अब टैक्स भरने की छूट मौजूदा चार दिनों से बढ़ा कर छह दिन करने का फ़ैसला किया है। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि इससे राज्य के ट्रांसपोर्टरों को अपेक्षित राहत मिलेगी और इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के स्टेज कैरेज़ ऑपरेटरों की यह लम्बे समय से लटकती आ रही माँग थी क्योंकि वे टैक्स छूट के दिनों की संख्या मौजूदा चार दिन प्रति महीना से बढ़ा कर छह दिन प्रति महीना करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की इच्छा अनुसार काम करने वाली राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की यह मांग मान ली है। भगवंत मान ने कहा कि अब से टैक्स छूट वाले दिनों की संख्या छह दिन प्रति महीना होगी और लोगों के हितों की रक्षा के लिए इस छूट का ख़र्च सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले से राज्यभर के ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है। मान ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह लोगों की इच्छाओं के मुताबिक काम कर रही है, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि उनको सरकार के हर कदम का लाभ मिल सके।

error: Content is protected !!