Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

स्टेट समाचार का देशप्रेम से ओतप्रोत हर-घर में तिरंगा, हर दिल में तिरंगा अभियान जारी

जम्मू, 08 अगस्त । अपने आप में एक अनोठी पहल के रूप में स्टेट समाचार का देशप्रेम से ओतप्रोत हर घर में तिरंगा, हर दिल में तिरंगा अभियान जम्मू शहर के लोगों के दिलों में भी अपना असर छोड़ रहा है और लोग खुद स्टेट समाचार के इस अभियान के साथ जुड़ते जा रहे हैं। बाग-ए-बाहु क्षेत्र से शुरू हुआ हर घर तिरंगा-हर दिल में तिरंगा अभियान बिक्रम चौक होते हुए मंगलवार को अंबफला चौक जा पहुंचा जहां स्टेट समाचार की इस मुहिम को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। अंबफला चौक में आयोजित देशभक्ति के इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी शक्ति पाठक ने ध्वज फहराकर किया। उन्होंने स्टेट समाचार के तिरंगे स्टीकर को अपनी गाड़ी पर लगाकर आज के अभियान की शुरुआत की। इसके बाद स्टेट समाचार की टीम अंबफला चौक की सडक़ों पर उतर पड़ी और हर आने.जाने वाले वाहनों पर तिरंगा स्टीकर चस्पा किया जाने लगा।

स्टेट समाचार की इस मुहिम से प्रभावित कई वाहन चालकों ने खुद बूथ पर आकर तिरंगा स्टीकर मांगकर लगाया जो उनकी देशभक्ति की भावना को उजागर करता है। डीआईजी शक्ति पाठक ने स्टेट समाचार की इस मुहिम की खुले दिल से प्रशंसा की।

वाहनों पर स्टीकर लगाए जाने के समय अंबफला चौक वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था। स्टेट समाचार के प्रबंध निदेशक शमशेर सिंह चाढक़ के अगुवाई में कार्यक्रम का संचालन मोहित जमवाल व दीपक सिंह ने किया जिन्होंने जलपान की भी व्यवस्था की थी। डीएसपी विक्रम भगत व डीवाईएसपी फरह निशात भी इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल रहे और उन्होंने भी अपने वाहनों पर स्टेट समाचार का तिरंगा स्टीकर लगाया।

कार्यक्रम में स्टेट समाचार टीम की हौसला आफजाई करने कार्यक्रम स्थल पर भाजपा पार्षद निधि मंजोत्रा, मंडल अध्यक्ष रमन शर्मा, महासचिव करन आदि भी पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि स्टेट समाचार प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर हर जगह तिरंगा-हर दिल में तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन करता है। स्टेट समाचार की टीम के दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान सडक़ पर आने जाने वाले हर वाहन पर देशभक्ति के प्रतीक के रूप में तिरंगा स्टीकर चस्पा किए गए। तेज धूप के बावजूद इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया और लोग खुद आकर अपने वाहनों पर स्टीकर लगवाने को उत्सुक नजर आए।

स्टेट समाचार का यह अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा और इस दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाकर वाहनों पर तिरंगा स्टीकर लगाने की मुहिम जारी रहेगी ताकि लोगों में देश भक्ति की भावना का संचार हो और लोग देश के प्रति अपने जज्बे को इस तिरंगे स्टीकर के माध्यम से व्यक्त कर सकें। इसी कड़ी में अगला कार्यक्रम कल दिनांक 9 अगस्त को बन टोल प्लाजा पर आयोजित किया जाएगा।

error: Content is protected !!