Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कॉमेडियन ने की आत्महत्या की कोशिश

कॉमेडियन ने की आत्महत्या की कोशिश,

`द कपिल शर्मा शो’ में छोटी-सी भूमिका निभाने वाले एक कॉमेडियन की आत्महत्या की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अभिनेता को ‘द कपिल शर्मा शो’ में नाना पाटेकर की मिमिक्री करते देखा गया था। उसने बीती रात फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पहले कॉमेडियन ने यह भी बताया कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

आत्महत्या करने से पहले तीर्थानंद फेसबुक पर लाइव हुए थे। उसने कहा कि वह इतना बड़ा कदम इसलिए उठा रहा है क्योंकि एक महिला उसे लगातार धमकी दे रही थी। ‘कुछ महीने पहले मेरी मुलाकात एक महिला से हुई थी। धीरे-धीरे हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। हम रिलेशनशिप में थे और लिव इन में रहने लगे। कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि वह एक वेश्या थी। मैं किसी तरह इन सबसे बाहर निकला। हालांकि, उसने मुझे धमकाना शुरू कर दिया। उसका मुझ पर केस है। मैं इस मामले की वजह से अपने घर से भाग रहा हूं। फुटपाथ पर सोना पड़ रहा है इसलिए मैं खुद को मार रहा हूं।’

तीर्थानंद का फेसबुक लाइव देखने के बाद उसके एक करीबी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीर्थानंद को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस हवलदार ने बताया कि जब फोन आया तो हम सभी बी61 बिल्डिंग, शांति नगर, मीरा रोड के फ्लैट नंबर 703 पहुंचे। उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला है। उस कमरे में एक कुत्ता था। जब हम अंदर गए तो तीर्थानंद बेहोश थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

error: Content is protected !!