Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर सरकार के तत्कालीन विशेष सचिव के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया

नई दिल्ली, 30 नवंबर  । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि विभाग के तत्कालीन विशेष सचिव के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एक निजी शिकायत पर सीबीआई ने जम्मू के तत्कालीन मुख्य बागवानी अधिकारी और अज्ञात व्यक्ति ( बिचौलिए ) के खिलाफ 6 अप्रैल को मामला दर्ज किया था।

आरोप है कि जम्मू के मुख्य बागवानी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से उसकी पोस्टिंग और पदोन्नति सहित उसके विभागीय मुद्दों को हल करने के लिए बिचौलिए के माध्यम से 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की रकम लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बाद में सीबीआई को दोनों आरोपितों के परिसरों और उक्त विशेष सचिव के आवास पर भी तलाशी में 3.5 लाख रुपये नकद और संपत्ति से संबंधित अन्य दस्तावेज बरामद किए। जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया।

error: Content is protected !!