Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ठाणे के कलवा अस्पताल में मरने वालों के नाम

मुंबई , 13 अगस्त | ठाणे महानगर पालिका के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, में एक साथ कई मरीजो की आकस्मिक मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है| राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ठाणे मनपा के अस्पताल में हुई मरीजों की मौत पर शौक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी आज सुबह ही मिली है। इसके बाद ही तुरंत राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को निर्देश दिए गए हैं.|

मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और अब गहन जांच के लिए स्वास्थ्य निदेशक की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहना है कि अब रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जायेगी.|

ठाणे जिला सूचना प्रकाशन अधिकारी कार्यालय ने अभी यह जानकारी देते बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस दौरान वह सतारा जिले के डेयर में मीडिया प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। इस मौके पर आबकारी मंत्री और ठाणे व सातारा जिले के पालक मंत्री शंभुराज देसाई, कलेक्टर जीतेंद्र डूडी प्रमुख रूप से मौजूद थे.| मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे के अस्पताल में मरीजों की मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है. उक्त मरीजों को अलग-अलग दिन अलग-अलग तरह की बीमारियों के साथ यहां भर्ती कराया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस बेहद दर्दनाक घटना के बारे में स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत से बात की है और ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री शंभुराजे देसाई स्वास्थ्य प्रणाली के साथ लगातार संपर्क में हैं।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व राज्य के स्वास्थ मंत्री तानाजी सावंत ने आज मनपा के छत्रपति महाराज अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कहा था कि इस हादसे की जाँच होगी | विदित है कि ठाणे मनपा के कलवा स्थित अस्पताल में 10 अगस्त को एक साथ पांच मरीजों की मौत के बाद हड़कंप मच गया था | ठाणे मनपा के इस अस्पताल में अब तक 18 मरीजों की मौत हो चुकी है | इसके पूर्व 17 मरीजों के मौत की खबर सामने आई थी ,इनमें 13 मरीज आई सीयू में थे ,जबकि शेष चार जनरल वार्ड में भर्ती थे |

स्वास्थ मंत्री तानाजी सावंत का कहना है कि मृतक मरीजों के परिजनों के फ़ोन आने के तुरंत ही वह अस्पताल पहुँच गए थे | इधर एनसीपी नेता और कलवा मुंब्रा विधायक जीतेन्द्र आव्हाड ने आरोप लगाया कि उक्त अस्पताल में मृतकों के शव सात आठ घंटे तक बेड पर पड़े रहे थे ,लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं था | आरोप है कि, हद तो जब हो गई जब एक मृतक को आई सीयू में रखा गया था |

इधर मनपा के इस अस्पताल के प्रवक्ता राकेश बारोट ने बताया कि 10 अगस्त को जिन पांच मरीजों की मौत हुई उनमे एक चार वर्ष का अबोध बच्चा भी था | इसने केरोसिन पी लिया था | एक मरीज के सिर में चोट लगी थी ,जबकि दो मरीजों के फ़ेफ़डों में इंफेक्शन था | चार मरीजों को मल्टी आर्डर डिस्फंक्शन था | अस्पताल के प्रवक्ता राकेश बारोट का कहना यहाँ पांचसौ बेड की क्षमता के बावजूद 600 मरीज भर्ती किये गए थे | जबकि यहाँ डॉक्टर चौबीस चौबीस घंटे काम करते हैं |

ठाणे मनपा के कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में आज तक जिन 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 लोग शाहपुर तहसील के हैं और इनमें एक 4 साल का बालक भी शामिल है.|

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं-1. गीता (अज्ञात) 2. जायदा शेख (60 वर्ष) 3. सुनीता इंदुलकर (70 वर्ष) 4. ताराबाई हरि गेज (56 वर्ष) 5. भानुमती पाढ़ी (83 वर्ष) 6. सनदी सबीरा मोहम्मद हुसैन (66 वर्ष) 7. निनाद रमेश लोकुर (52 वर्ष) 8. भास्कर भीमराव चबूसवार (33 वर्ष) 9. अमरीन अब्दुल कलाम अंसारी (33 वर्ष) 10. अशोक जयसवाल (53 वर्ष) |

11 भगवान दामू पोतदार (65 वर्ष) 12. अब्दुल रहीम खान (58 वर्ष) 13. सुनील तुकाराम पाटिल (55 वर्ष) 14. ललिताबाई शंकर चव्हाण (42 वर्ष) 15. चेतक सुनील गोडे (4 वर्ष) शाहपुर ,16. अशोक बालकृष्ण निचल (81 वर्ष) 17. नूरजहाँ खान (60 वर्ष) और 18. कल्पना जयराम ह्यूमेन (65 वर्ष) हैं |

error: Content is protected !!