
मुंबई, 14 अगस्त । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज (सीएसएम) अस्पताल में हुई मौत की जांच के लिए नौ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति 25 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। इसके बाद राज्य सरकार इस मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेगी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे स्थित सीएसएम अस्पताल का दौरा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यहां भर्ती मरीजों से भी चर्चा की और अस्पताल प्रशासन से भी चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि इस अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता हेल्थ विभाग के आयुक्त होंगे। यह समिति 25 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। इसके बाद सरकार इस रिपोर्ट के अनुसार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार कलवा में सीएसएम अस्पताल में पिछले 36 घंटे में 22 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद आज सीएम शिंदे ने अस्पताल का दौरा किया। इसके बाद सीएम ने अस्पताल में हुई मरीजों की मौतों की जांच के लिए समिति बनाने की घोषणा की।

