Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकी हमला, 11 मजदूर मारे गए, खैबर में दो दहशतगर्द ढेर

इस्लामाबाद, 20 अगस्त । पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकी हमले में 11 मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह बम विस्फोट एक वैन में हुआ।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में उपायुक्त रेहान गुल खट्टक के हवाले से कहा गया है कि यह वैन मजदूरों को लेकर जा रही थी। आतंकवादियों ने रास्ते में उसे विस्फोटक से उड़ा दिया। इस हमले में 11 मजदूरों की जान चली गई। घायल दो मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। यह मजदूर दक्षिणी वजीरिस्तान की तहसील माकिन और वाना के रहने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आतंकी हमला कुछ हफ्ते पहले बाजौर में हुए आत्मघाती विस्फोट के बाद हुआ है। इस आत्मघाती विस्फोट में 23 बच्चों सहित कम से कम 63 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। एक दीगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खैबर जिले के बारा में आतंकवादियों से शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया।

error: Content is protected !!