Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बंगाल के तापमान में हो रही हल्की बढ़ोतरी, ठंड भी बरकरार

कोलकाता, 26 नवंबर   । महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अजीबोगरीब तरीके से मौसम में बदलाव हो रहा है। एक तरफ शाम ढलते ही सूर्योदय के पहले तक घने कोहरे की चादर से पूरा राज्य ढक रहा है। इसकी वजह से ठंड भी लग रही है। दूसरी तरफ तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरु हो गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान भी 28.8 डिग्री सेल्सियस पर है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि ठंड पूरे राज्य में शुरू हो चुकी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी पहले से ही तापमान सामान्य से कम है और ठंड लग रही है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा

error: Content is protected !!