Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बड़वानीः केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने आजीविका मिशन के कार्यों को सराहा

बड़वानी, 28 अगस्त । केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव स्वाती शर्मा ने सोमवार को बड़वानी जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आजीविका गतिविधियों एवं कार्यों का अवलोकन किया और इन कार्यों की सराहना भी की।

केन्द्रीय संयुक्त सचिव स्वाती शर्मा, वर्ल्ड बैंक से सौविक, विवेक कुंज, आनंद श्रीवास्तव, नेशनल आजीविका मिशन से आरपी गुप्ता के साथ राज्य कार्यालय आजीविका मिशन भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी ललीत मोहन बेलवाल द्वारा जिले में भ्रमण किया गया। समूह के माध्यम से जुड़ी गरीब ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव व आजीविका में हुई वृद्धि हेतु आजीविका मिशन द्वारा किए गए कार्यों के अवलोकन हेतु भ्रमण दल ने भ्रमण किया गया।

सबसे पहले भ्रमण दल श्री गणेश आजीविका सेंटर ठीकरी पहुंचा एवं सेंटर से जुड़ी महिलाओं से चर्चा कर उनके काम को देखा। इसके पश्चात भ्रमण दल मण्डवाड़ा स्थित बैंक सखी कियोस्क सेंटर पर पहुंचा। बैंक सखियों से उनके कार्य, मासिक आय, मासिक एवं वार्षिक ट्रांजेक्शन आदि विषय पर चर्चा की। इसके पश्चात भ्रमण दल द्वारा समर्थ सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र, जनपद पंचायत परिसर बड़वानी का अवलोकन किया एवं कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे के साथ मुलाकात की एवं जिले व आजीविका मिशन के कार्यों की सराहना की।

भोजन पश्चात बिलवानी एवं राजपुर के लिए रवाना हुए भ्रमण दल ने वहां लघु उद्यम गतिविधियों का अवलोकन कर वन स्टाप फेसेलीटी सेंटर के सदस्यों के साथ बैठक की। अंत में भ्रमण दल जुलवानिया में आजीविका गतिविधियों का अवलोकन करते हुए इंदौर के लिए रवाना हुआ। भ्रमण दल के साथ आजीविका मिशन बड़वानी से योगेश तिवारी जिला परियोजना प्रबंधक, आयुषी पाटीदार जिला प्रबंधक, आशीष पुरोहित कार्यालय सहायक रहे एवं भ्रमण पाईंटों पर आजीविका मिशन के जिला व विकासखण्ड स्टॉफ उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!