Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सुप्रीम फैसला, अमेरिका में नस्ल के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पर लगी रोक

सुप्रीम फैसला, अमेरिका में नस्ल के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पर लगी रोक

-अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का ट्रम्प ने किया समर्थन, बताया ऐतिहासिक दिन

वाशिंगटन, 30 जून । अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में विश्वविद्यालयों में नस्ल के आधार प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि ऐसे एडमिशन प्रोग्राम की सख्त जांच होनी चाहिए। यह मामला हार्वर्ड और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से जुड़ा हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने हार्वर्ड और नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले नस्ल के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया को अमान्य करार दिया। अदालत ने कहा कि नस्ल के आधार पर एडमिशन प्रोग्राम की सख्त जांच होने चाहिए। इसे किसी भी हद पर खत्म होना चाहिए।

इससे पहले, निचली अदालतों ने नॉर्थ कैरोलिना और हार्वर्ड दोनों के कार्यक्रमों को बरकरार रखा था और इन दावों को खारिज कर दिया था कि स्कूल श्वेत और एशियाई अमेरिकी आवेदकों के साथ भेदभाव करते हैं।

नस्ल के आधार पर एडमिशन देने की नीति पहली बार 1960 के दशक में अस्तित्व में आई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में स्टूडेंट्स फॉर फेयर एडमिशन का पक्ष लिया, जो इसका मुखर आलोचक रहा है। रूढ़िवादी कार्यकर्ता एडवर्ड ब्लम ने इसका गठन किया था। नॉर्थ कैरोलिना मामले में वोट 6-3, जबकि हार्वर्ड मामले में 6-2 था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के लिए महान दिन है। असाधारण क्षमता वाले लोगों और हमारे देश के लिए भविष्य की महानता सहित सफलता के लिए आवश्यक सभी चीजों को आखिरकार पुरस्कृत किया जा रहा है।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बयान में कहा कि अब यह हम सभी पर निर्भर है कि हम युवाओं को वे अवसर प्रदान करें, जिनके वे हकदार हैं और हर जगह छात्रों को नए दृष्टिकोण से लाभ उठाने में मदद करें।

error: Content is protected !!