Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद राज्यपाल पर विधेयकों के अनुमोदन को लेकर दबाव बढ़ा रही तृणमूल

कोलकाता, 24 नवंबर । राज्य सरकार की ओर से लाए गए विधायकों को राज्यपाल द्वारा नावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस पर दबाव बनाने में जुट गई है। तृणमूल कांग्रेस से संबद्ध शिक्षाविदों के एक मंच ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की सराहना की है जिसमें राज्य विधानसभा की ओर से पास किए यय विधायकों को राजभवन की ओर से लंबे समय तक नहीं रोकने को कहा गया है।

शीर्ष न्यायालय ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि राज्यपाल बिना किसी कार्रवाई के विधेयकों को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रख सकते। न्यायालय ने साथ ही कहा कि राज्य के गैर निर्वाचित प्रमुख के तौर पर राज्यपाल संवैधानिक शक्तियों से संपन्न होते हैं लेकिन वह उनका इस्तेमाल राज्यों के विधानमंडल द्वारा कानून बनाने की सामान्य प्रक्रिया को विफल करने के लिए नहीं कर सकते।

इस पर तृणमूल कांग्रेस समर्थक शिक्षाविदों के मंच ‘एजुकेशनिस्ट फोरम’ ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी और निर्देश पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों पर लागू होते हैं। राज्य विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलपतियों और वरिष्ठ प्रोफेसरों के संगठन ‘एजुकेशनिस्ट फोरम’ ने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब में विधानसभा द्वारा पारित और राज्यपाल के पास लंबित विधेयकों को लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय स्पष्ट रूप से पश्चिम बंगाल पर भी लागू होता है। इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप कानूनी कार्रवाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वारा तुरंत की जानी चाहिए।’’

मंच ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार को उनके पास लंबित विभिन्न विधेयकों पर राज्यपाल से बात करनी चाहिए और यदि आवश्यक हो तो पश्चिम बंगाल के लोगों की इच्छा के अनुरूप विधानसभा का सत्र बुलाना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 22 विधेयकों की सूची जारी की है जिसे राज्यपाल की ओर से सहमति नहीं दी गई है। दूसरी और राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस ने कहा है कि जिन विधेयकों को लंबित रखा गया है उनमें स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। राज्य सरकार को इस बारे में पत्र लिखा गया है, लेकिन जवाब नहीं मिला है इसलिए विधेयक लंबित हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

error: Content is protected !!