Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुख्यमंत्री सुक्खु आज सिरमौर जिला के प्रवास पर

शिमला, 18 अगस्त । मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के आज शुक्रवार को सिरमौर जिला के प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री आज प्रातः सवा 11 बजे हेलीकाप्टर से सतौन हैलीपेड पहुंचेंगे और अम्बोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

इसके उपरांत 12.50 बजे कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करेंगे। वह दोपहर 1.05 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत गांव नारीवाला में दोपहर 1.50 बजे बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट करेंगे तथा 2.25 बजे विश्राम गृह सतौन पहुंचेगें।

मुख्यमंत्री 2.30 बजे सतौन से नाहन के लिये रवाना होंगे। वह 3.10 बजे नाहन से कंडईवाला में 3.50 बजे बाढ़ प्रभावित स्थल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

error: Content is protected !!