Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

वाराणसी और चंदौली के छात्रों ने एनडीआरएफ से सीखा आपदा प्रबंधन का गुर

-इंसान के डमी मॉडल का उपयोग कर छात्रों से सीपीआर का अभ्यास भी करवाया गया

वाराणसी, 30 नवम्बर  । वाराणसी और चंदौली के छात्रों ने गुरुवार को अलग-अलग विद्यालयों में 11 एनडीआरएफ के दक्ष टीम से आपदा प्रबंधन का गुर सीखा। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में क्षमता निर्माण कार्यक्रम, जन जागरुकता के अभियान में टीम ने राजकीय हाई स्कूल, चितईपुर वाराणसी, आरएस कान्वेंट सैनिक स्कूल, वाराणसी तथा जय बजरंग इंटर कालेज, तारापुर, जिला- चंदौली में आपदा प्रबंधन का छात्रों को प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम ने भूकम्प तथा बांढ़ में बचाव के तरीके, बाढ़ की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों एवं सांप के काटने का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, सड़क सुरक्षा, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना, अग्निशामक यंत्र का उपयोग आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। टीम ने जल संरक्षण, पौधरोपण का महत्व की भी जानकारी दी और इसके साथ ही गरजना/वज्रपात से बचने के लिए दामिनी ऐप, भूकंप की जानकारी पाने की लिए भूकंप ऐप, विभिन आपदाओं और मौसम के अलर्ट पाने के लिए सचेत ऐप आदि के इंस्टॉलेशन और उपयोग का तरीका सिखाया। टीम ने हृदयघात होने पर व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए सीपीआर (कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन) की विशेष जानकारी दी। इस दौरान इंसान के डमी मॉडल का उपयोग करके छात्रों से सीपीआर का अभ्यास भी करवाया गया। इस कार्यक्रम की स्कूल प्रशासन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने जमकर तारीफ की और खुद भी इसमें भाग लिया।

error: Content is protected !!