Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रायपुर : प्रदेश प्रभारी सैलजा ने जनादेश किया स्वीकार्य, कहा हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

रायपुर, 3 दिसंबर  । छत्तीसगढ़ में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर देर शाम रविवार को मंत्री शिव डहरिया के शासकीय आवास में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश स्वीकार्य है। कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि हम गरीब, वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि भाजपा सरकार लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि हम मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेंगे। हम सरकार के अच्छे कामों का सहयोग करेंगे। चुनाव के परिणामों को लेकर सैलजा ने कहा कि कहां क्या कमी रह गई है, उसकी समीक्षा हम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद हम लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।

error: Content is protected !!