Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

स्पाइसजेट को मिली बड़ी राहत, डीजीसीए ने बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था हटाई |

 स्पाइसजेट को मिली बड़ी राहत, डीजीसीए ने बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था हटाई

नई दिल्ली, 25 जुलाई | सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को बड़ी राहत मिली है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट की बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था हटा दी है। दरअसल, प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रही स्पाइसजेट को हाल ही में बढ़ी हुई निगरानी में रखा गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि डीजीसीए ने स्पाइसजेट की बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था को हटा दिया है। डीजीसीए ने स्पाइस बोइंग 737 और क्यू-400 बेड़े में 11 स्थानों पर 51 स्पॉट चेक करने के बाद यह फैसला लिया है। इस दौरान कुल 23 विमानों का निरीक्षण किया गया और डीजीसीए की टीमों ने 95 बार अवलोकन किए।

एयरलाइन कंपनी ने डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के मुताबिक उचित कार्यवाही की, जिसके बाद स्पाइसजेट को डीजीसीए की बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि विमान नियामक डीजीसीए ने अपर्याप्त रखरखाव और पिछले साल मानसून के दौरान हुई घटनाओं के मद्देनजर स्पाइसजेट को अपनी बढ़ी हुई निगरानी में रखा था।

error: Content is protected !!