
-भोपाल मंडल में ब्लॉक का असर
अहमदाबाद, 24 नवंबर । पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के बुधनी-बरखेड़ा खंड में तीसरी लाइन को कमिशन करने के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सोमनाथ – जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें:-
1. 28 नवम्बर से 09 दिसम्बर तक गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर – सोमनाथ एक्सप्रेस वाया जबलपुर-कटनी मुडवारा- बीना-भोपाल चलेगी।
2. 28 नवम्बर से 08 दिसम्बर तक गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ – जबलपुर एक्सप्रेस वाया भोपाल-बीना-कटनी मुडवारा-जबलपुर चलेगी।

