Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुख्यमंत्री धामी ने 41 श्रमिकों के रेस्क्यू पर बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा- श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

देहरादून, 28 नवम्बर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर बचाव दल की टीमों को बधाई देते हुए कहा कि श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल है।मुख्यमंत्री ने जरूरी होने पर श्रमिकों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा देने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ।

मुख्यमंत्री ने सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री की ओर से की जा रही पल-पल निगरानी और बौख नाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ। बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया।

उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है। भगवान बौख नाग देवता पर हमें विश्वास था। विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। प्रधानमंत्री ने पल-पल इस अभियान की निगरानी की। उनके मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!