Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला, एएसआई सर्वे कराने की मांग

नई दिल्ली, 14 अगस्त । सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने याचिका दायर कर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। याचिका में शाही ईदगाह में ज्ञानवापी परिसर जैसा सर्वे कराने की मांग की गई है।

याचिका में ट्रस्ट ने 1968 में हुए समझौते की वैधता को धोखाधड़ी बताया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि मथुरा में इस तरह के निर्माण को मस्जिद नहीं माना जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट की ओर से याचिकाकर्ता आशुतोष पांडेय ने आरोप लगाया है कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन समिति जैसी संस्थाएं संपत्ति के नुकसान में शामिल रही हैं। मंदिरों के स्तंभों और प्रतीकों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि भूमि का रजिस्ट्रेशन ईदगाह के नाम से नहीं कराया जा सकता क्योंकि इसका टैक्स कटरा केशवदेव मथुरा के उपनाम से एकत्र किया जा रहा है।

error: Content is protected !!