Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्रः पत्नी और बच्चों के साथ डिनर के लिए होटल पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल, 4 दिसंबर  । मध्य प्रदेश में भाजपा ने 163 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भले ही यह चुनाव भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा हो, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पार्टी की इस शानदार जीत के नायक बनकर उभरे हैं। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा में इसी को लेकर मंथन का दौर जारी है। इस पर भोपाल से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और मंत्री दिल्ली में हैं। वहीं, सोमवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल में अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताते हुए नजर आए। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक होटल में डिनर किया।

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार रात अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों कार्तिकेय और कुनाल के एमपी नगर स्थित मनोहर डेयरी पहुंचे और पूरे परिवार के साथ यहां स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान के चेहरे पर एक सुकन नजर आया। इस दौरान उन्होंने यहां आम लोगों से बातचीत की और होटल में हो रहे अलग-अलग पारिवारिक आयोजनों में भी सपरिवार शामिल हुए। लोगों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना।

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परिवार को समय देना भी बहुत जरूरी है। आम जनता मेरा परिवार है और मैं अपने पूरे परिवार के साथ हूं। छोले भटूरे का आनंद लिया और बहुत सारी चीज भी खाई। उन्होंने कहा कि पता नहीं था कि यहां बहुत सारे लोगों के जन्मदिन थे। उन्होंने लोगों से हाल-चाल जाना, उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं सरकार का काम भी लगातार कर रहा हूं। आज खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा की है।

error: Content is protected !!