Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चंद्रयान-3 के शिवशक्ति नामकरण को लेकर पूरे विश्व में जश्न, केंद्रीय मंत्री बोले- विपक्षी भी जोड़ें अपनी प्रसन्नता

मीरजापुर, 28 अगस्त । केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का प्रधानमंत्री के शिव-शक्ति नामकरण को लेकर विपक्ष विरोध कर रहा है, लेकिन सारा जगत जानता है कि चंद्रमा शिव के मस्तक पर शोभा और सुरक्षा देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुरुप यह नाम रखा है। देशवासी, भारतवंशी समेत विश्व भर में जश्न है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष को भी अपनी प्रसन्नता जोड़नी चाहिए। केंद्रीय मंत्री मीडिया से बातचीत कर रहे थे। दरअसल, वे जगविख्यात विंध्याचल धाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे।

विंध्य दरबार आए केंद्रीय मंत्री ने पुरानी वीआईपी मार्ग से गर्भगृह पहुंच सविधि मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। दर्शन-पूजन के उपरात मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।

विपक्ष के साथ मुस्लिम उलेमा कर रहे विरोध

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर के लैंडिंग प्वाइंट को शिवशक्ति नाम दिया है। इसको लेकर विपक्ष के साथ मुस्लिम उलेमा विरोध कर रहे हैं।

error: Content is protected !!