Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शिमला के लालपानी में भूस्खलन से स्लाटरहाउस समेत कई घर गिरे, दो शव बरामद

शिमला, 15 अगस्त । राजधानी शिमला के लालपानी इलाके में मंगलवार शाम भूस्खलन की घटना में आधा दर्जन मकान धराशायी हो गए। इन मकानों का मलबा गिरने से स्लाटरहाउस भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस भयानक हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों ने दो शव बरामद किए हैं। ये शव भूस्खलन की चपेट में आये स्लाटरहाउस के पास मलबे से निकाले गए हैं। दोनों शव पुरुषों के हैं। इनकी शिनाख्त की जा रही है। एक शव का सिर धड़ से अलग मिला है। कुछ लोगों के स्लाटर हाउस में अभी भी फंसे होने की आशंका है।

घरों के धंसने की आशंका से इन्हें हादसे से पहले ही खाली करवा दिया गया था, अन्यथा हादसा और भयावय हो सकता था।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने भूस्खलन की घटना में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। घटनास्थल पर राहत व बचाव कर्मी जुटे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

भूस्खलन की घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

बता दें कि शिमला शहर में दो दिन में भूस्खलन की यह तीसरी घटना है। पिछले कल सोमवार को उपनगर समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर के भूस्खलन की चपेट में आने से 12 लोग मारे गए, जबकि कई मलबे में लापता हैं। इसी तरह फागली इलाके में भूस्खलन की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। शहर में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। पिछले तीन दिन शिमला में हुई भारी वर्षा से जगह-जगह बड़ी संख्या में पेड़ों के धराशायी होने से कई मकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

error: Content is protected !!