Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के

नई दिल्ली, 3 अगस्त । घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने भी आज कमजोर शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारों ने तेजी से लिवाली शुरू कर दी जिसकी वजह से शेयर बाजार कुछ समय के लिए रिकवरी करके हरे निशान में भी पहुंचा। लेकिन थोड़ी देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मास्युटिकल्स, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, डिवीज लेबोरेट्रीज और डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 2.67 प्रतिशत से लेकर 0.93 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर यूपीएल, टाइटन कंपनी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ और ओएनजीसी के शेयर 3.42 प्रतिशत से लेकर 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल 1,892 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,008 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर 884 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में बने हुए हैं। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। जबकि सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर बढ़त के साथ और 20 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

बीएसई का सेंसेक्स आज 231.96 अंक की कमजोरी के साथ 65,550.82 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने तेज लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी तेज होती नजर आई। पहले आधे घंटे के कारोबार में ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 65,820.82 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 182.53 अंक की कमजोरी के साथ 65,600.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 62.80 अंक की गिरावट के साथ 19,463.75 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही निफ्टी को खरीदारों का सहारा मिल गया, जिसकी वजह से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही इस सूचकांक ने 19,537.65 अंक के स्तर पर पहुंच कर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। लेकिन निफ्टी की ये बढ़त अधिक देर तक कायम नहीं रह सकी। इस स्तर पर बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण ये सूचकांक भी लुढ़कता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 42.10 अंक की कमजोरी के साथ 19,484.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 299.99 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,489.79 अंक के स्तर पर था। जबकि एनएसई का निफ्टी 50.30 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,476.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,782.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी ने 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

error: Content is protected !!