Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शरद पवार से मिले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राकांपा के मंत्री

शरद पवार से मिले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राकांपा के मंत्री

– शरद पवार को सरकार में शामिल होने के कारणों के बारे में विस्तार से बताया गया

मुंबई, 16 जुलाई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में हुई बगावत के बाद रविवार को दक्षिण मुंबई के यशवंतराव प्रतिष्ठान में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल सहित राकांपा के आठों मंत्रियों की शरद पवार के साथ करीब पौने घंटे तक बैठक चली।

प्रफुल्ल पटेल ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि कल से राज्य के विधानमंडल का वर्षाकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इसी वजह से आज हम लोगों ने शरद पवार से बिना उनका समय लिए यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में पहुंचे थे। पटेल ने बताया कि हम सभी ने शरद पवार से कहा कि पार्टी के अंदर किसी भी तरह का विवाद नहीं रहना चाहिए। हम सब राकांपा में ही रहकर काम करना चाहते हैं। शरद पवार को सरकार में शामिल होने के कारणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शरद पवार ने सभी बातें ध्यानपूर्वक सुना है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं दिया है।

शरद पवार राकांपा के अन्य पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। इसका ब्योरा अभी तक नहीं मिल सका है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मुलाकात का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। इस तरह की बैठकों को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। इस मुलाकात का सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

error: Content is protected !!