Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शहबाज आज नेशनल असेंबली भंग करने की राष्ट्रपति से करेंगे सिफारिश

इस्लामाबाद, 09 अगस्त । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आज (बुधवार) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नेशनल असेंबली का कार्यकाल 12 अगस्त को पूरा हो रहा है। शहबाज समय से पहले इसे भंग कर चुनाव के लिए ज्यादा समय लेने में जुटे हैं। वह आज राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को पत्र लिख नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश करेंगे।

राष्ट्रपति अल्वी अगर उनकी सलाह को स्वीकार करते हैं तो 48 घंटे के भीतर नेशनल असेंबली को भंग किया जा सकता है। कल रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में प्रधानमंत्री शरीफ को विदाई दी गई। असेंबली के संवैधानिक कार्यकाल पूरा करने की स्थिति में पाकिस्तान निर्वाचन आयोग 60 दिन के भीतर चुनाव कराने के लिए बाध्य है।

निर्धारित अवधि से पहले असेंबली भंग होने पर आयोग 90 दिनों के भीतर चुनाव कराता है। शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कार्यवाहक सरकार कार्यभार संभालेगी। कार्यवाहक प्रधानमंत्री का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

उधर, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री खान ने ट्रायल कोर्ट के दोष सिद्धि फैसले को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

error: Content is protected !!