Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सेल्फी लेने के चक्कर में बूढ़ी गंडक में डूबी दो सहेलियों की तलाश जारी

पूर्वी चंपारण,15अगस्त।जिले के चकिया थाना क्षेत्र में गंडक नदी में डूबी दो सहेलियों की तलाश बुधवार को भी जारी है। चकिया अंचलअधिकारी और स्थानीय थाना की पुलिस के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम जुटी है। डूबने वालों में शिक्षक चंद्रिका साह की पुत्री अमृता कुमारी और रामनाथ साह की पुत्री रूबी कुमारी शामिल है।

बताया गया कि यह सभी 15 अगस्त के अवसर पर चकिया गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को देखने आयी थी।कार्यक्रम देखने के बाद गांव की सात लड़कियां और पांच लड़के बाराघाट नदी के किनारे पहुंचे और पानी में बने टीला पर सेल्फी लेने लगे।इसी दौरान अमृता कुमारी और रुबी कुमारी का पैर फिसल गया और दोनो गहरे पानी में चली गयी।

चकिया हेमंत झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पहले स्थानीय गोताखोर फिर बाद में एसडीआरएफ की टीम दोनो की तलाश में जुटी है।देर शाम तक उनका पता नही चल पाया है।

error: Content is protected !!