Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लोहा कूटते समय विस्फोट से कबाड़ी की मौत, दो घायल

मेरठ, 29 नवम्बर  । गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा में लोहा कूटते समय दुकान में विस्फोट से कबाड़ी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर का तोसिफ मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र में अम्हेड़ा रोड पर कबाड़ी की दुकान करता था। बुधवार को तोसिफ अपने दो साथियों के साथ 20 किलोग्राम वजन के लोहे के बाट पर एक सेलनुमा लोहे की वस्तु को तोड़ रहा था। उसी दौरान जोरदार विस्फोट होने से तोसिफ के चिथड़े उड़ गए और उसके साथ बैठे दोनों लोग घायल हो गए। जोरदार धमाके से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

लोगों की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तोसिफ के शव को बाहर निकाला। उसका शरीर चिथड़ों में बिखर गया था। विस्फोट से 20 किलोग्राम के लोहे के बाट के भी टुकड़े हो गए। जबकि आसपास के मकानों के शीशे भी टूट गए। लोगों का कहना है कि आर्मी के रॉकेट को तोड़ने की कोशिश में यह विस्फोट हुआ है। जबकि पुलिस फोरेंसिक टीम को बुलाकर विस्फोट के कारणों की पड़ताल कर रही है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर के अनुसार, अभी तक की जांच में पता चला है कि दुकान के अंदर गंधक और पोटाश की कोई बमनुमा वस्तु थी, इसकी वजह से यह हादसा हुआ। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!