Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रूस का दावा, हमला करने आए यूक्रेन के तीन ड्रोन मार गिराए

मॉस्को, 30 जुलाई । रूस ने आज तड़के यूक्रेन के मानवरहित तीन ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। इस बारे में रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि रविवार तड़के मॉस्को में तीन यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए। इस दौरान एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। एक ड्रोन को शहर के बाहरी इलाके में मार गिराया गया। दो अन्य को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में नष्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मॉस्को यूक्रेन की सीमा से लगभग 500 किलोमीटर दूर है।

मॉस्को ने ड्रोन हमलों के लिए कीव को जिम्मेदार ठहराया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमले का प्रयास कहा है। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा है कि कीव शासन के आतंकवादी हमले के प्रयास को विफल कर दिया गया। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा है कि शहर के दो कार्यालय टावर के अग्रभाग मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कीव शासन के ऐसे हमले अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों की मदद के बिना संभव नहीं हैं।

error: Content is protected !!