Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आरएल ज्वेलर्स पर ईडी का छापा, 50 किलो सोना और 87 लाख रुपये जब्त

मुंबई, 19 अगस्त । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पूर्व सांसद और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के नजदीकी ईश्वरलाल जैन के प्रतिष्ठान आरएल ज्वेलर्स पर छापा मारकर 50 किलो सोना और 87 लाख रुपये जब्त किया है। पूर्व सांसद ईश्वरलाल जैन ने ईडी की ओर से की गई जब्ती की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया है। जैन ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि वे ईडी की कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती देंगे।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने ईश्वरलाल जैन के जलगांव, नागपुर और नासिक में स्थित आर एल ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को सुबह से एक साथ छापेमारी शुरू की थी। इस छापेमारी में ईडी के 60 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम तक लगभग 40 घंटे से अधिक समय तक चली। इसके बाद ईडी की टीम ने मौके से 50 किलो सोना और 87 लाख रुपये जब्त किये । बताया जा रहा है नासिक और नागपुर से ईडी की टीम ने कई दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी भारतीय स्टेट बैंक से लिये गए 525 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में की गई। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक इस छापेमारी की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

ईश्वरलाल जैन ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ऋण घोटाले का मामला सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) ने दर्ज किया है। इसलिए इसके बाद ईडी की कार्रवाई होना कोई ताज्जुब की बात नहीं है। ईडी की टीम ने उनसे जो मांगा, सब दिया गया लेकिन ईडी ने जो जब्त किया, वह गलत और गैरकानूनी है। इसी वजह से वे ईडी की कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती देंगे।

error: Content is protected !!