Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

(उत्तराखंड) ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर अब गंगा आरती के समय सुनाई देंगे अनुराधा पौडवाल के भजन : बंशीधर तिवारी

(उत्तराखंड) ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर अब गंगा आरती के समय सुनाई देंगे अनुराधा पौडवाल के भजन : बंशीधर तिवारी

ऋषिकेश, 26 जून । उत्तराखंड के ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियाें के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती के समय विख्यात भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के भजन भी सुनने को मिलेंगे। यह जानकारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव बंशीधर तिवारी ने दी।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव तिवारी ने बताया कि देश-दुनिया से त्रिवेणी घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा के प्रति आकर्षित करने के लिए जल्द ही देश के विख्यात भजन गायिका अनुराधा पौडवाल जैसे संगीतकारों और गायकों के भजन और आरती की त्रिवेणी घाट पर शुरुआत की जाएगी।

इसी के साथ रघुनाथ मंदिर में बने ऋषि कुंड का कायाकल्प कर 12 महीने जमुना जी का जल बनाए रखने के लिए साफ सफाई कर व्यवस्था की जा रही है। इसी के साथ भविष्य में त्रिवेणी घाट की पहचान बन चुके अर्जुन रथ के साथ गंगा की सुंदर मूर्ति भी स्थापित की जाएंगी, जिससे ऋषिकेश की पहचान तीर्थ नगरी के रूप में भी देश-दुनिया के लोगों के सामने जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2034 तक ऋषिकेश को महायोजना के अंतर्गत सुंदर बनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अंतर्गत आपत्तियां प्राप्त कर ब्लूप्रिंट भी तैयार किया जा चुका है। तिवारी ने कहा कि ऋषिकेश में होने वाले महा योजना के अंतर्गत विकास कार्य अनवरत रूप से जारी रहेंगे। यह सारे कार्य मंसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत किए जाएंगे।

error: Content is protected !!