Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ का निधन

नई दिल्ली, 21 नवंबर। भारत के सबसे बड़े धर्मार्थ नेत्र अस्पताल शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ का मंगलवार को चेन्नै में निधन हो गया। उनके उल्लेखनीय सेवाकार्यों के लिए उन्हें पद्म भूषण. पद्मश्री और डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार जैसे कई सम्मान हासिल हुए।

तमिलनाडु कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम सुगंथन ने डॉ. बद्रीनाथ के निधन की जानकारी एक्स पर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 83 वर्षीय डॉ. सेंगामेदु श्रीनिवास बद्रीनाथ ने विदेश में पढ़ाई और गहन शोध के बाद 1978 में परोपकारियों के एक समूह के साथ मिलकर मद्रास में मेडिकल एंड विजन रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की। शंकर नेत्रालय एक धर्मार्थ गैर लाभकारी नेत्र अस्पताल और मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई है। जानकारी के मुताबिक देश के कोने-कोने से औसतन 1200 नेत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीज हर रोज यहां पहुंचते हैं और हर दिन सौ सर्जरी की जाती है।

error: Content is protected !!