Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक शुरू, 10 अगस्त को नीतिगत दर का होगा ऐलान

नई दिल्ली, 08 अगस्त । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को शुरू हो गई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हो रही यह बैठक 10 अगस्त तक चलेगी। रिजर्व बैंक गवर्नर इस बैठक के नतीजे का ऐलान 10 अगस्त को करेंगे।

बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि आरबीआई इस बार भी नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को अपरिवर्तित रख सकता है। आरबीआई ने पिछले साल मई से लेकर फरवरी तक रेपो रेट में छह बार में 2.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, रिजर्व बैंक ने अप्रैल और जून की एमपीसी की समीक्षा बैठक में रेपो रेट को यथावत रखा था, जो 6.5 फीसदी पर स्थिर है।

आरबीआई की हर दो महीने में एमपीसी की समीक्षा बैठक होती है, जिसमें 6 सदस्य शामिल होते हैं। इस समिति का मुख्य उद्देश्य मुद्रास्फीति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक नीति दर निर्धारित करना है। तीन दिवसीय इस बैठक के आखिरी दिन रिजर्व बैंक गवर्नर समिति के फैसले की घोषणा करते हैं।

error: Content is protected !!