Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में चार नामजद आरोपित गिरफ्तार

अररिया,19अगस्त। अररिया के रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है।जिसकी पुष्टि अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने भी की।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भरगामा थाना क्षेत्र के भरना गांव के रहने वाले विपिन यादव पिता -छेदी यादव,रानीगंज के बेलसरा के रहने वाले भवेश यादव पिता- लस्सी यादव,आशीष यादव पिता- देवानंद यादव,रानीगंज के कोशिकापुर के रहने वाले उमेश यादव पिता- स्व.तेजनारायण यादव हैं।इस बात की जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने दी।

गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।नामजद बनाए गए आरोपितों में दो पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। जिसमें रानीगंज के बेलसरा के ही रुपेश यादव पिता -उगेन यादव है,जो वर्तमान समय में सुपौल जेल में बंद है।जेल में बंद नामजद आरोपितों में रानीगंज के कोशिकापुर के ही क्रांति यादव पिता उमेश यादव है और वर्तमान समय में यह अररिया जेल में बंद है।

इससे पहले रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने उनके पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या -338/2023 दिनांक 18 अगस्त 2023 भादवि की धारा 302/120(बी),34 भादवि एवं 27 सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्राथमिकी में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया।आठ नामजद आरोपितों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार चार अलग टीम बनाई थी और इन चार आरोपितों को अलग अलग बनाई गई टीम ने गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!