Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शरणार्थियों को इटली ले जा रही नाव पलटी, 41 लोगों की मौत

रोम, 10 अगस्त । ट्यूनीशिया से शरणार्थियों को लेकर इटली आ रही एक नाव पलटने से 41 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सिसिली द्वीप के पास हुआ है। इसकी पुष्टि इटली की मीडिया में किया गया है। बचाव दल द्वारा बचाए गए चार शरणार्थी गुआना और आइवरी कोस्ट के हैं। चारों को तटरक्षक दल ने हिरासत में ले रखा है। सिसिली द्वीप अफ्रीका के करीब है और इसे शरणार्थियों की तस्करी के लिए जाना जाता है।

पिछले कुछ महीनों के दौरान शरणार्थियों को ट्यूनीशिया से इटली ले जा रही कई नौकाएं दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। इटली के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष अब तक 93,000 से अधिक शरणार्थी इटली पहुंचे हैं। इटली में सबसे ज्यादा शरणार्थी गुआना, आइवरी कोस्ट, मिस्त्र और ट्यूनीशिया से पहुंचते हैं।

इटालवी प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी सरकार ने तस्करी पर रोक लगाने के अभियान में शामिल होने के लिए यूरोपीय संघ को प्रेरित किया है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में शरणार्थी तस्करों के नावों के जरिये इटली पहुंच रहे हैं।

error: Content is protected !!