Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ननि मुर्दों से करेगा वसूली, मुक्तिधाम पर चस्पा किया वसूली नोटिस

झांसी, 24 नवम्बर । अब नगर निगम मुर्दो से भी वसूली करेगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा उन्नाव गेट मुक्तिधाम पर 90 हजार का गृहकर बकाया का नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे आक्रोशित पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मुक्तिधाम पहुंचकर विरोध दर्ज कराते हुये आन्दोलन की चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम को गृहकर नोटिस भेजना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों को इसके लिये माफी मांगनी चाहिये। पूर्व में नगर निगम द्वारा झांसी की आयु बीस वर्ष बतायी गई थी। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी ने गृहकर हाफ और जलकर माफ करने का वादा किया था। लेकिन गृहकर तो आधा हुआ नहीं बल्कि मुर्दों से गृहकर वसूली का नोटिस जारी कर दिया है। मुक्तिधाम को गृह कर नोटिस संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत हुये कार्यों में हुये भ्रष्टाचार से आई तंगी की भरपाई नगर निगम अब शमशान घाट और कब्रिस्तान से करेगी। नगर निगम गृहकर को अपनी आमदनी का मुख्य श्रोत बताती है, लेकिन यह भी बताये कि मुक्तिधाम की आय का श्रोत क्या है और यदि नहीं है तो यह कर किससे वसूला जायेगा और किसकी कुर्की की जायेगी।

इस मौके पर मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष सरदार वीर सिंह,पार्षद प्रदीप नगरिया,शंभू सेन, अनिल रिछारिया,अमीर चंद आर्य,सिराज खान,रोवेश खान सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहें।

error: Content is protected !!