Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उद्योगपति रतन टाटा उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई/नई दिल्ली, 19 अगस्त । देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रतन टाटा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडनवीस ने उनके आवास पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद कहा कि देश के लिए रतन टाटा और टाटा समूह का बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें (रतन टाटा को) धन्यवाद देता हूं।

महाराष्ट्र सरकार ने पहली बार उद्योग रत्न पुरस्कार शुरू किया है। रतन टाटा अपने खराब स्वास्थ्य के कारण कल आयोजित पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं होंगे। महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड देने की घोषणा की थी।

error: Content is protected !!