Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शिमला में सात साल की बच्ची से डिजिटल रेप, नाबालिग पर एफआईआर

शिमला में सात साल की बच्ची से डिजिटल रेप, नाबालिग पर एफआईआर

शिमला, 25 जून  । राजधानी शिमला में बच्ची के साथ डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। उपनगर समरहिल के एक स्कूल में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ इसी स्कूल के एक नाबालिग बच्चे ने डिजिटल रेप किया। परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने महिला पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया है। यह घटना समरहिल स्थित मॉडल स्कूल की है।

पीड़ित बच्ची की मां द्वारा पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी ने उसके साथ हुए यौन अपराध की जानकारी दी है। उसकी बेटी के साथ जिसने गलत हरकत की है, वह उसी स्कूल में पढ़ने वाला 12 वर्षीय छात्र है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी छात्र ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में छेड़छाड़ की है। महिला पुलिस थाना ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इस बारे में स्कूल में तैनात स्टाफ और शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जाएगी।

बता दें कि अगर कोई व्यक्ति बिना बच्ची या महिला की सहमति के उसके प्राइवेट पार्ट्स को अपने उंगलियों या अंगूठे से छे़ड़ता है, तो इसे डिजिटल रेप कहा जाता है। दरअसल अंग्रेजी डिक्शनरी में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को डिजिट से संबोधित किया जाता है। ऐसे में इस तरह की हरकत को डिजिटल रेप का नाम दिया गया है। विदेशों की तरह भारत में भी इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है और इसके विरुद्ध कानून बना है।

error: Content is protected !!