Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 2 सितंबर । राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना की निंदा की है। शनिवार को आयोग ने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, उसे निर्वस्त्र किया गया और वीडियो बनाया गया । दो दिन पहले हुई घटना के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता अस्वीकार्य है।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और आवश्यक आईपीसी प्रावधान लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीजीपी को 5 दिनों के भीतर एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को कथित तौर पर एक आदिवासी महिला को उसके पति ने पीटा, निर्वस्त्र किया और गांव में घुमाया। पुलिस के मुताबिक महिला कथित तौर पर किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, जिसके कारण उसके पति ने उसके साथ यह अमानवीयता की।

error: Content is protected !!