Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राजीव गांधी की आधुनिक क्रांति और पंचायती राज की परिकल्पना से देश में नई क्रांति का संचार हुआ: कमलनाथ

भोपाल, 20 अगस्त । भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जन्म जयंती पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हबीबगंज थाने के सामने स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि राजीव गांधी बिरले व्यक्तित्व थे। उनकी आधुनिक क्रांति की सोच और पंचायती राज की परिकल्पना से देश में नई क्रांति का संचार हुआ और उनकी इस क्रांति से आज हर तबका गौरवान्वित है। राजीव गांधी ने राजनीति से परे होकर, जनसेवा कर हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया था, उन्होंने देश को नई दिशा और दशा दी थी। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को महत्व मिले यह उनकी पहली सोच थी।अपनी सहज, सरल कार्यशली के कारण वे आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की वर्तमान परिस्थितियां कुछ और है, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे आज हमारे देश पर संकट मंडरा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रदेश से भाजपा को विदा करने का मन पूरी तरह बना लिया है। आज हमें राजीव जी के विचारों, सिद्धांतों और उनके पदचिन्हों पर चलने की बेहद आवश्यकता है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कांतिलाल भूरिया और अरूण यादव, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा और विजयलक्ष्मी साधौ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!