Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश ने खेत में पहुंचकर बढ़ौना रस्म का किया निर्वहन

रायपुर, 25 नवंबर  । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश शनिवार को अपने परिवार के साथ अपने गांव कुरुदडीह पहुंचे, जहां उन्होंने खेतों में फसलों की लुआई पूरी हो जाने के बाद लुआई को अंतिम रूप देते हुए परंपरानुसार “बढ़ौना” रस्म का निर्वहन किया। उन्होंने धान फसल की कटाई की और छत्तीसगढ़ी परंपरा बढ़ौना परम्परा को निभाया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, बेटे चेतन बघेल समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि आज अपने खेत के ब्यारा में धान की गुणवत्ता देखी। उन्होंने लिखा कि इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। महतारी की कृपा सब पर बनी रहे।

error: Content is protected !!