Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रेल लाइन दोहरीकरण व विंध्य कॉरिडोर में प्रभावित भू-स्वामी कर लें ये काम, वरना होंगे परेशान

मीरजापुर, 27 नवम्बर  । पं.दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज के मध्य तीसरी लाइन दोहरीकरण परियोजना में प्रभावित किसान व भू-स्वामी भूमि एवं भवन का मुआवजा राशि लेने के लिए अभी तक प्रतिकर प्रपत्र जमा नहीं कर पाए हैं, वे समय रहते प्रतिकर प्रपत्र जमा कर दें अन्यथा उनकी मुआवजा राशि सरकार को वापस कर दिया जाएगा।

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज के मध्य तीसरी लाइन दोहरीकरण परियोजना व विंध्य कॉरिडोर परियोजना के लिए जिन काश्तकारों की भूमि ली गई है, उनका प्रतिकर तैयार कर दिया गया है और प्रतिकर प्राप्त करने के लिए दो-दो बार नोटिस भी भेजी जा चुकी है, किंतु अभी तक प्रभावित काश्तकारों ने अपनी भूमि व भवन का पैसा लेने के लिए प्रतिकर प्रपत्र जमा नहीं किया है। इस कारण मुआवजा राशि अभी भी सक्षम प्राधिकारी व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के कार्यालय में जमा है। यदि प्रभावित किसान अपनी-अपनी धनराशि नोटिस में दिए गए विवरण के आधार पर प्रतिकर प्रपत्र जमा नहीं करते हैं तो उनके नाम व आराजी नंबर की बनी धनराशि सरकार के खाते में रेवेंयू डिपाजिट कर दी जाएगी और जो भूमि अधिग्रहित की गई है, उस भूमि पर संबंधित विभाग को कार्य करने के लिए आदेशित कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!